पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • लाखेरी में खड़े ट्रॉले से टकराने से बोलेरो में सवार 7 जने घायल

लाखेरी में खड़े ट्रॉले से टकराने से बोलेरो में सवार 7 जने घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के मेगा हाइवे बाईपास पर खड़े ट्रोले से टकराकर बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते बोलेरो में सवार 7 जनों को चोटें आई है। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं। सभी घायल मप्र के श्योपुर के निवासी है, जो गलती से लाखेरी की तरफ आ गए।

पुलिस के अनुसार सभी यात्री कमलेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करके इंद्रगढ़ माताजी के लिए जाने वाले थे, लेकिन गलत रास्ता पकड़ने के चलते लाखेरी आ गए। इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रोले से पीछे से टकरा गई। जिसमें सवार नरेश कुमार खालिक, गंगाधर, रूमाली, निरमाबाई, मन्नीबाई, मनीषा, कल्लोबाई के चोटें आई है। सभी घायलों को लाखेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कोटा भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

लाखेरी. मेगा हाइवे पर खड़े ट्रॉले में घुसी बोलेरो।

एंबुलेंस के लिए करना पड़ा इंतजार

मेगा हाइवे बाईपास पर दुर्घटना होने तथा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को कोटा जाने के लिए एंबुलेंस के लिए एक घंटे इंतजार करना पड़ा। लाखेरी अस्पताल की एक भी एंबुलेंस नहीं मिलने के चलते कापरेन व केपाटन से 108 एंबुलेंस आने के बाद घायलों को कोटा भेजा गया। लाखेरी अस्पताल की 108 एंबुलेंस लंबे समय से खराब चल रही है। हाल ही में एक बेस एंबुलेंस लगाई थी। वह भी दुर्घटना के दौरान आॅफलाइन थी। इसी तरह 104 भी नहीं मिल सकी।

खबरें और भी हैं...