पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • ओवरफ्लो नालियां बनी लोगों के लिए सिरदर्द,गंदा पानी सड़क पर

ओवरफ्लो नालियां बनी लोगों के लिए सिरदर्द,गंदा पानी सड़क पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के विजय गेट व पुलिस चौकी के पास की नालियां मोहल्ले वालों के लिए सिरदर्द बन गई हैं। नालियों ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है। वहीं, नालियों की चौड़ाई अधिक होने से दुर्घटना की आशंका रहती है।

मोहल्ले के आशुतोष राठौर, प्रेमशंकर शर्मा, बालकिशन शर्मा, भागीरथ शर्मा ने बताया कि पुलिस चौकी से लेकर गणेशपुरा मार्ग तक की नालिया तकनीकी रूप से सही नहीं है। नालियों की कही चौड़ाई अधिक है, तो कही नालिया संकरी होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैलता रहता है।

यहीं नहीं पास में ही शिव मंदिर स्थित है जहां जाने के लिए लोगों को गंदे पानी से बचकर निकलना पड़ता है। वहीं नालियां चौड़ी होने से दुपहिया वाहन फंसने से दुर्घटना की आशंका रहती है। समस्या को लेकर कई बार पालिका को अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उधर, नगरपालिका के जेईएन देवमित्र कानूनगो का कहना है कि मौका दिखवाकर नालियों को सही करवाएंगे।

बसोली| सथूर ग्राम पंचायत मुख्यालय के बस स्टैंड पर एक माह से नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी फैली हुई है। इसके चलते आसपास के दुकानदारों व यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण पन्नालाल सैनी, पूरणचंद, वार्ड पंच मनोज माहेश्वरी, लक्ष्मणलाल मीणा आदि ने बताया कि सफाई के अभाव में नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इसके चलते वाहनों के गुजरने पर राहगीरों के ऊपर कीचड़ उछलने से कपड़े गंदे हो जाता है। नालियों की सफाई के लिए पंचायत प्रशासन को कई बार अवगत कराया, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

नमाना में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

नमाना| ओडीएफ व स्मार्ट विलेज घोषित होने के बावजूद नमाना कस्बे में चारों ओर गंदगी ही गंदगी फैली हुई। सफाई के अभाव में ओवरफ्लो नालियों को गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे ग्रामीणों आवाजाही सहित दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण गिरिराज शर्मा, किशन गुर्जर, बाबूलाल नारायणिया, पूर्व सरपंच दुर्गालाल मीणा, महावीर सेन, नंदकिशोर सेन, राधेश्याम सेन, देवराज राठौर, त्रिलोक राठौर व महावीर पाराशर ने बताया कि कस्बे में फैली गंदगी को लेकर पंचायत प्रशासन को कई बार अवगत कराया, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरपंच घनश्याम राठौर ने बताया बताया कि कई दिनों से नाले को साफ करने के मजदूर नहीं मिल रहे हैं। पंचायत सचिव शिवलहरी ने बताया कि जल्द ही कस्बे में फैली गंदगी का साफ करवाया जाएगा।

लाखेरी। नालियों की चौड़ाई अधिक होने से क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी।

बसोली. सथूर बस स्टैंड परिसर के आसपास फैली गंदगी।

नमाना. बालिका स्कूल के सामने फैली गंदगी, जिसे उठाया तक नहीं जाता।

खबरें और भी हैं...