पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • पालिका के प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे: ईओ महेशचंद्र

पालिका के प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे: ईओ महेशचंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाखेरी| नगर पालिका में नए ईओ महेशचंद योगी ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। इसके बाद योगी ने कर्मचारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने भास्कर से बातचीत में कहा कि सरकार की योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के साथ पालिका के सभी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने का प्रयास रहेगा तथा लोगों की समस्या के समाधान में तत्परता रखेंगे। इसके लिए जनता और पालिका के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास करेंगे। सफाई के मामले में शहर अच्छी स्थिति में है इसे ओर बेहतर बनाने का प्रयास रहेगा।

खबरें और भी हैं...