घाट का बराना में हैंडपंप खराब, पानी के लिए परेशान हो रहे हैं ग्रामीण
देईखेड़ा| घाट का बराना के वार्ड 8 व 9 स्थित केवट मोहल्ले में दो हैंडपंप लगे हुए हैं, जो लंबे समय से खराब हैं। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कांग्रेस लाखेरी ग्रामीण ब्लॉक उपाध्यक्ष भंवरलाल केवट, वार्ड पंच हनुमान मेहरा, बंशीलाल केवट, रामेश्वर केवट ने बताया कि इन दिनों कस्बे में केवट समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन दोनों हैंडपंप खराब होने से पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है।
इंद्रगढ़. नगर पालिका के वार्ड एक बस स्टैंड के समीप 2 हैंडपंप लगे हुए हैं, लेकिन दोनों ही हैंडपंप 2 माह से खराब पड़े हुए हैं। दुकानदार तेजमल साहू ने बताया कि इस मामले को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है। इसके बावजूद खराब पड़े हुए हैंडपंप ठीक नहीं हो सके हैं। उन्होंने जल्द ही हैंडपंपों को ठीक करवाने की मांग की है।