पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लाखेरी में दस दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाखेरी| शहर स्वामी विवेकानंद माॅडल स्कूल में झालावाड़ जिले के शिक्षकों का दस दिवसीय शैक्षिक प्रशिक्षण शिविर बुधवार से शुरू हुआ। एडीपीसी सतीश जोशी ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों से कहा कि वे प्रशिक्षण के दौरान अपने विषय की बारीकियों को सीखेंगे तथा इसे अध्यापन कार्य में अपनाएंगे। शिविर में 60 शिक्षकों को गणित विषय का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्कूल प्राचार्य रमेशचंद जाट ने बताया कि प्रशिक्षण आवासीय है।

खबरें और भी हैं...