पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • पूर्व उपमुख्यमंत्री ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री व झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी एवं सांसद विजय हांसदा ने ललपनिया में विपक्ष की साझा प्रत्याशी बबीता देवी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने इस उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी बबीता देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि झामुमो झारखंड की माटी की पार्टी है। पार्टी की उत्पत्ति जल, जमीन व जंगल बचाने के लिए ही हुआ है। लेकिन जल, जमीन व जंगल को लुटनेवालों ने पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो को एक राजनीतिक साजिश के तहत सदस्यता रद्द करवाई। इसका जबाब गोमिया की जनता 28 मई को देगी। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य निर्माण जिसके लिए की गई थी वह आज भी नहीं हो पाया है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी, तुलसीदास महतो, मितोन सोरेन, अनिल हांसदा, दिनेश सोरेन, रामप्रसाद आदि थे।

चुनाव कार्यालय का उदघाटन करते पूर्व उपमुख्यमंत्री।

गोमिया में झामुमो प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित : संतोष रजवार

कसमार | झामुमो के केंद्रीय महासचिव संतोष रजवार के नेतृत्व में गुरुवार को प्रखंड के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान रजवार गर्री, मोचरो, धधकिया, बनगजरा, चट्टी, मधुकरपुर, बगदा, खैराचातर, सिंहपुर सहित कई गांवों व टोलों का दौरा कर लोगों से झामुमो प्रत्याशी बबीता देवी के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। कहा कि झामुमो हमेशा जल, जंगल व जमीन की राजनीति करता रहा है। झामुमो के नेतृत्व में ही झारखंड का कल्याण संभव है। क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी बबीता देवी की स्थिति ठीक है और उनकी जीत सुनिश्चित है। उनकी जीत से गोमिया को अलग पहचान मिलेगी। मौके पर बाली रजवार, सिकंदर कपरदार, योगेंद्र महतो आदि थे।

खबरें और भी हैं...