पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • आदिवासियों के उत्थान के लिए सरकार गंभीर: डॉ. लुईस

आदिवासियों के उत्थान के लिए सरकार गंभीर: डॉ. लुईस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूबे की कल्याण मंत्री डॉ. लुस मरांडी ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के ललपनिया व महुआटांड़ क्षेत्र का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिह के पक्ष मे मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होेंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर वोट मांग रही है। जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। राज्य में रघुवर सरकार ने 12 सौ जेहरा स्थान के चहारदीवारी निर्माण का काम करवा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य बने 18 साल हो गए हैं। लेकिन संथालों के धार्मिक स्थल लुगू बुरू का उत्थान नहीं हुआ था। लेकिन रघुवर सरकार ने लुगु बुरू घंटा बाड़ी धोरमगढ़ में लगनेवाले मेले को राजकीय मेला घोषित किया है। मेला का सारा खर्च सरकार उठाएगी। इस मेला से रोजगार करने का अवसर मिलेगा। भाजपा सरकार आदिवासियों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। खासकर महिलाओं के उत्थान के लिए सखी मंडलों का सहयोग किया जा रहा है। मौके पर सांसद रवींद्र कुमार राय, भाजपा आदिवासी मोर्चा के जिलाध्यक्ष आनंद मुर्मू, विनय सिंह, मृत्युंजय शर्मा, वीरभ्रद प्रसाद सिंह, ललपनिया भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल साव, महेश बास्के, विजय प्रसाद, संध्या रानी, हरिहर साव, दिनेश्वर साव, बीरबल मांझी, भूपेंद्र पांडेय, विजय हांसदा, फागु मांझी, गुरूलाल मांझी, प्रदीप साव, चेतन प्रजापति सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

माधव गरीबों के सच्चे सेवक और माटी से जुड़े : महेश

कथारा | भाजपा नेता कुमार महेश सिंह गोमिया के भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिंह के समर्थन में जनसंपर्क अभियान के तहत कथारा पहुंचे। यहां पत्रकारों से सिंह ने कहा कि माधवलाल सिंह का संपूर्ण जीवन सेवा के क्षेत्र में समर्पित रहा है। वे गरीबों के सच्चे सेवक हैं। उनके चार दशक के राजनीतिक जीवन में कभी भी किसी प्रकार का भ्रष्टाचार व जनहित के विरोध में कार्य करने का आरोप तक नहीं लगा है। मौके पर वरुण कुमार सिंह, गणेश गोप, राजेश शर्मा, वेदव्यास चौबे, पिंटू शर्मा, राकेश कुमार, विश्वनाथ राज, पवन कुमार, भरत मेहता आदि लोग उपस्थित थे।

संबोधित करतीं मंत्री डॉ. लुईस मरांडी।

महिलाओं की समस्याओं का प्रधानमंत्री ने किया है निराकरण : धर्मपाल

पेटरवार | गोमिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल ने पेटरवार में महिलाओं के साथ एक बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं की समस्याओं का निराकरण करने का ईमानदारी से प्रयास किया है। धर्मपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई स्कीम ऐसी हैं जो सीधे महिलाओं को लाभान्वित कर रही हैं। बोकारो भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला देवी ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार ने स्त्रियों को हमेशा सम्मान दिया है।

झामुमो का दोहरा चरित्र समझ चुकी है जनता : रवींद्र राय

पेटरवार | झामुमो दोहरे चरित्र की राजनीति करता है। जनता इसे समझ चुकी है अौर गोमिया विधानसभा उपचुनाव में इसका जवाब देगी। यह बातें कोडरमा सांसद रवींद्र कुमार राय ने कहीं। शुक्रवार काे भाजपा के पेटरवार कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में लड़ाई ईमानदारी, निष्कलंक, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले और राजनीति का अपराधीकरण करने वालों के बीच है। भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिंह ईमानदार, निष्कलंक, भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ने वाले हैं। वहीं, झामुमो जातिवाद, भ्रष्टाचार, परिवारवाद,अपराधी चरित्र के लोगों का पोषक है। झामुमो ने न्यायालय सजा पाए परिवार को ही अपना उम्मीदवार बना दिया। इससे उसका चरित्र उजागर होता है।द है। राय ने कहा कि झामुमो के खिलाफ प्रतिक्रिया देने वाली पार्टियां कांग्रेस, राजद, झाविमो आदि पार्टियों ने अपने को झामुमो में समाहित कर लिया। इन दलों से गोमिया की जनता को मुक्ति मिल गयी। भाजपा सबका साथ सबका विकास की राजनीति करता है। भाजपा सभी वर्गों के साथ है। मौके पर बोकारो विधायक विरंची नारायण, बेरमो विधायक बाटुल महतो, पूर्व विधायक माधवलाल सिंह, छत्रुराम महतो, शांतिलाल जैन, सुधीर कुमार सिन्हा, दिनेश गुप्ता, प्रह्लाद महतो, असित बनर्जी आदि मौजूद थे।

षड़यंत्र के तहत फंसाया, जनता देगी जवाब : योगेंद्र

भास्कर न्यूज | कसमार

गोमिया उपचुनाव में झामुमो व साझा दलों की प्रत्याशी बबीता देवी के पक्ष में पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने कसमार, गर्री, फुटलाही, सोखाडीह, मंजूरा, गौरियाडीह, सुरजूडीह आदि गांवों में जनसंपर्क कर बबीता देवी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। महतो ने कहा कि गोमिया के विकास के लिए पिछले तीन सालों में हमने जो कार्य किये, वह पिछले तीस सालों में नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि छूटे हुए विकास कार्यों को पूरा करने के लिए बबीता देवी को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि उन्हें एक षड़यंत्र के तहत फंसाया गया है। जनता इसका जवाब देगी। दौरे में काशीनाथ केवट, जनक प्रसाद भगत, कुलदीप सिंह, शकुर अंसारी, दिवाकर महतो, सिकंदर कपरदार, विनीत जायसवाल, सोहेल अंसारी, राजू महतो, सोहेल रिजवी, मिथिलेश महाराज, विमल कृष्ण चौबे, सगीर आलम, डीएस मुखर्जी, रमेश महतो आदि शामिल थे।

निर्भीक होकर मतदान के लिए किया जागरूक

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

गोमिया विधानसभा उप चुनाव को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सदमाकला में महिला सखी मंडलों तथा अन्य ग्रामीणों को स्वीप कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी मेनका एवं प्रभारी पदाधिकारी विकास कुमार हेंब्रम ने निर्भिक होकर मतदान करने का संदेश दिया। स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी ने कहा कि मतदान करना मतदाताओं का अधिकार है। इसलिए उन्हें अवश्य मतदान करना चाहिए।

स्वीप कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ने कहा कि इस बार के उप चुनाव में इवीएम के मतपत्रों में प्रत्याशियों के फोटो के साथ-साथ वीवी पैड का भी उपयोग किया जायेगा। वीवी पैड से मतदाता यह सुनिश्चित हो सकेंगे कि उनका मतदान सही हुआ अथवा नहीं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ संध्या चौपाल का भी आयोजन किया। जिसमें महिलाओं को जानकारी दी गई कि मतदान सुबह सात बजे से दिन के तीन बजे तक होगा। इस दौरान मतदाताओं को एलईडी वाहन के माध्यम से मतदान के तरीकों के बारे भी जानकारी दी गई। इस दौरान जेएसएलपीएस पेटरवार के प्रखंड समन्वयक नंदलाल, राजेश मुंडा, सदमाकला की क्रांति ग्राम संगठन आदि उपस्थित थे।

दौरा करते योगेंद्र प्रसाद महतो व अन्य।

एक मंच पर होंगे शिबू और बाबूलाल समेत कई नेता

कसमार । गोमिया विधान सभा उपचुनाव के बहाने झारखंड में विपक्षी दलों ने एकजुटता दिखाने की कोशिश की है। सोमवार को झामुमो प्रत्याशी बबीता देवी के समर्थन में कसमार प्रखंड के सपाहीटांड मैदान में चुनावी सभा में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन, कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय, भाकपा नेता भुवनेश्वर मेहता, राजद नेत्री अन्नपूर्णा देवी, मासस विधायक अरूप चटर्जी समेत माकपा, भाकपा माले के वरीय नेता एक मंच पर होंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पूर्व विधायक योगेन्द्र महतो ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और बताया कि सभा में काफी लोग अाएंगे।

भाजपा सरकार मजदूर और किसान विरोधी : जगरनाथ

कसमार | डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने शुक्रवार को गोमिया विधान सभा उपचुनाव को लेकर झामुमो साझा उम्मीदवार बबीता देवी के लिए लोगों से वोट मांगा। उन्होंने प्रखंड के मंजूरा, झरमुंगा, सोखाडीह तथा दुर्गापुर पंचायत के रांगामाटी, कुरको, ललमटिया, मेढ़ा, कारूजारा, डुंडाडीह समेत कई गांवों का दौरा कर झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर, गरीब विरोधी है।

बसपा करेगी झामुमो प्रत्याशी के लिए प्रचार-प्रसार

कथारा |
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर कथारा स्थित बसपा कार्यालय में एक बैठक प्रदेश महासचिव छोटन राम की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि बसपा पूरी ताकत के साथ महागठबंधन के तहत झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार अभियान चलाएगी। बसपा के सारे वोट उन्हें दिलवाने में जुट जाएगी। मौके पर कार्यकर्ता कौलेश्वर रविदास, शिव कुमार, मनीष कुमार, रामनरेश हरिदास, लेख वर्धन बोध, भूषण बोध आदि थे।

खबरें और भी हैं...