लालडू| मिजल व रुबेला जैसी बीमारियों के खात्मे के लिए सरकार की तरफ से टीकाकरण मुहिम के तहत सीएचसी लालडू के एसएमओ प्रिंस सोढी के नेतृत्व में तीन टीमों ने गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल धर्मगढ़ में 3 साल से लेकर 15 साल तक के बच्चों को टीके लगाए। एसएमओ डॉक्टर प्रिंस सोढी ने बताया कि प्राईवेट अस्पतालों में 2हजार से लेकर 3 हजार रुपए तक खर्च करके लगने वाले ये टीके सरकार की तरफ से मुफ्त लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर स्कूल में पहुंची स्वास्थ्य विभाग लालडू की टीम जिसमें डॉक्टर हरलीन बागा, रविंदर कौर, बलविंदर कौर और अमरजीत कौर ने 555 बच्चों को उनके परिजनों की सहमति लेकर आज स्कूल में टीके लगाए गए।