पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लिफ्ट के बहाने बुजुर्ग महिलाओं के गहने लूटे

लिफ्ट के बहाने बुजुर्ग महिलाओं के गहने लूटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालडू| हंडेसरा थाना क्षेत्र के तहत कार में लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिलाओं के गहने छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पहले से आपराधिक पृष्ठभूमि वाली संगरूर की दो महिलाओं के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। यह केस लूट की शिकार हुई एक महिला के बेटे मोहन सिंह की शिकायत पर तफ्तीश के बाद दर्ज किया गया। हंडेसरा पुलिस को दी शिकायत में लूट की शिकार महिलाओं के नाम नगला गांव की 51 वर्षीय नैना देवी और 65 वर्षीय अंगूरी देवी है। पुलिस के मुताबिक बीती 8 मई को दोनों ने पेंशन के कामकाज से हंडेसरा के ओरिएंटल बैंक में जाना था। वहां वे गांव में बस के इंतजार में थीं। इसी बीच एक स्विफ्ट कार उनके पास आकर रुकी। जिससे कार में बैठते ही दोनों के कानों से जबरन सोने की बालियां छीन लीं और उन्हें बैंक की बजाय रास्ते में ही उतार फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...