लालडू़ के सरकारी स्कूल में स्टूडेंट्स को बांटे बैग्स
लालडू| डाॅ भीमराव अंबेडकर सेवा सोसायटी लालडू़ की ओर से सरकारी एलिमेंटरी स्कूल, लालडू मंडी में प्राइमरी कक्षा के स्टूडेंट्स को स्कूल बैग, किताबें व काॅपियां बांटी गई। सोसायटी के प्रधान गुरनाम सिंह ने बताया कि अंबेडकर सेवा सोसायटी ने बाबा जी के जन्मदिन को समर्पित गरीब स्टूडेंट्स को पढ़ाई की चीजें बांटी हैं।