पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोल्ड ड्रिंक में मां बहनों को नशा पिलाकर बेटी घर से हुई गायब

कोल्ड ड्रिंक में मां-बहनों को नशा पिलाकर बेटी घर से हुई गायब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव धीरेमाजरा में मां व दो बहनों को नशीला पेय पिलाकर एक लड़की को भगाने को आरोप में पुलिस ने चार युवतियों समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों में घर छोड़ कर गई बालिग बेटी का नाम भी शामिल है। एएसआई नैब सिंह ने बताया कि एक महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी तीन बेटीयां हैं जो बालिग हैं। मां ने आरोप लगाया कि 21 वर्षीय मझली बेटी को राजपुरा के पास एक गांव के गोपी ने विवाह का झांसा देकर गुमराह किया। शुक्रवार सुबह मझली बेटी ने पड़ोसियों की मदद से सुबह करीब 10 बजे उन्हें नशे वाला कोल्ड ड्रिंक पिलाया। उसे पीते ही वह और उनकी बड़ी व सबसे छोटी बेटी नींद में बेसुध हो गईं। शाम करीब चार बजे उन्हें पड़ोसियों ने उठाया और तीनों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। अगले दिन मां ने बताया कि मझली बेटी घर छोड़कर गोपी के साथ चली गई है। उसे भगाने में पड़ोस के केवल सिंह की दोनों बेटियां, एक बेटी मलकीयत सिंह की और वरिंदर सिंह ने गोपी की मदद की है। पुलिस ने महिला की बेटी समेत पांच लोगों पर आईपीसी की धारा 328 व 120 बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। मां बेटियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...