लालड़ू के रामदेवी जिंदल कॉलेज में फेयरवेल पार्टी का आयोजन
लालड़ू| स्थानीय राम देवी जिंदल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिक लालडू में बीटेक, एमबीए व डिप्लोमा कर रहे अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्रिंसिपल डाक्टर चंद्रप्रभा ने फेकल्टी के साथ प्रोग्राम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। स्टूडेंट्स ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम में स्किट, गीत, एकल नृत्य और समूह नृत्य पेश किया। कॉलेज डायरेक्टर स्मिता जिंदल ने कॉलेज की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। फेयरवेल का समापन डांस पार्टी के साथ हुआ।