पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडावरी में बाजार सूने, सड़कें वीरान, तैनात रहा जाब्ता

मंडावरी में बाजार सूने, सड़कें वीरान, तैनात रहा जाब्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबेडकर जयंती के पर्व पर किसी तरह के अशांति पैदा नहीं हो इसके लिए उपखंड अधिकारी द्वारा लगाई गई धारा 144 के कारण मंडावरी कस्बे में शांति रही। धारा 144 के कारण बाजारों में लोगों की भीड़ नहीं होने से रौनक नहीं रही। वाहनों का संचालन भी कम रहने से सड़कों पर सूनापन देखा गया। इधर, दूसरी तरफ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल जगह-जगह तैनात नजर आया।

वहीं दूसरी तरफ विवादित स्थल महर्षि बालीनाथ मंदिर के पास स्थित जगह पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होती रही। दूसरी तरफ सशस्त्र जवानों की टीम भी तैनात मौके पर रही। इससे बदमाशों में डर बना रहा। इसके कारण किसी तरह की अप्रिय वारदात की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। अंबेडकर जयंती का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो जाने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। उपखंड अधिकारी नवर| कोली ने बताया कि मंडावरी में पूर्ण शांति रही है। मौके पर निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात है तथा सीसीटीवी कैमरों से विवादित स्थल की निगरानी की जा रही है।

दौसा. जिला मुख्यालय पर तैनात जवान।

जगह-जगह तैनात रही पुलिस

दौसा | शनिवार को शहर में एहतियात के तौर पर जगह-जगह पुलिस व आरएसी का जाब्ता तैनात रहा। गांधी तिराहा, पीजी कॉलेज के आगे, सोमनाथ चौराहा, सैंथल मोड़ सहित अन्य जगह पुलिस व आरएएसी के जवान तैनात रहे। गांधी तिराहे पर वज्र वाहन भी तैनात रहा। जिले में सीआरपीएफ की एक तथा आरएसी की 2 कंपनियां लगा रखी हैं।

खबरें और भी हैं...