बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान
दौसा (ग्रामीण)| भांडारेज मोड़ पर सांसद हरीश मीणा, मंडल अध्यक्ष कमलेश जोशी,मंडल उपाध्यक्ष पूरण व्यास आदि ने उनके आदर्शों पर चलने का आहवान किया।वहीं भाजपा मंडल भांडारेज की और से भांडारेज में जयंती मनाई गई । मुख्य अतिथि सिकराय विधायक गीता वर्मा, जिला महामंत्री रामविलास मरियाड़ा,विधानसभा विस्तारक योगेश सैनी, मण्डल अध्यक्ष कमलेश जोशी मौजूद थे । इस दौरान लल्लू राम सैनी, जितेन्द्र सिंह राजावत, मदनसिंह राजपूत, बाबूलाल धाबाई, राकेश महंत, शिवकुमार चौबे, बाबूलाल सैनी,विश्राम बैरवा, मोहनलाल टोरड़ा, जितेन्द्र सिंह,गिर्राज मीणा मौजूद थे । क्षेत्र के सराय, राणोली, कालाखोह,राणोली, बनियाना, सिंगवाड़ा, लवाण,जामा, कालीपहाड़ी आदि ग्राम पंचायतों में जयंती मनाई गई ।
बैंडबाजों से शोभायात्रा निकाली
महवा| उपखंड क्षेत्र में शनिवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान मीनेष भगवान मंदिर से रवाना हुई शोभा यात्रा मैं लोग नाचते कूदते बैंड बाजों के साथ जय भीम के नारे लगाते हुए रवाना हुए। शोभायात्रा हाइवे होती हुई आंबेडकर कॉलोनी पहुंची। जहां हुई सभा में विधायक ओमप्रकाश हुड़ला , पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा, गिरवर बैरवा, रामकिशन जाटव आदि ने अंबेडकर के आदर्शों को जीवन में उतारने पर जोर दिया। शोभा यात्रा के दौरान शहर में पुलिस की माकूल व्यवस्था रही। जबकि उपखंड अधिकारी अजय आर्य, पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र सिंह शेखावत, थानाधिकारी कालूराम मीणा हर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। इस दौरान आर पी भंडारी, शंकर हुड़ला, योगेश पनवार, हुकम कारोलिया, यादराम मीणा, सरपंच मानसिंह साथा, अमर सिंह मीणा सहित अनेक वरिष्ठ गण मौजूद रहे। इधर राजकीय टीकाराम पालीवाल स्कूल में विधायक ओमप्रकाश हुड़ला व नगरपालिका चेयरमैन विजय शंकर बोहरा ने अंबेडकर भवन की आधारशिला रखी। भाजपा खेड़ला मंडल अध्यक्ष बनवारी कोंडला के नेतृत्व में लोगों ने अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर महवा के अलावा आसपास के दर्जनों गांव से शोभायात्राएं मुख्य कार्यक्रम में पहुंची।
महवा|ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह के नेतृत्व युवा कांग्रेस कमेटी महवा ने जयंती मनाई। इस दौरान घनश्याम टुडियाना, गौरव सिंह, शरीफ खान, संजय धोबी कप्तान भोपाल, गजेंद्र सेन दीपक तिवारी, पवन तिवारी, विशाल जैन, भरत सिंह, हरेंद्र, महेंद्र शर्मा,रामराज सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दौसा |सेवा भारती समिति द्वारा दौसा में जयंती मनाई गई। कैलाशचंद गोठड़ा, मोहनलाल शर्मा, हंसराज गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा दौसा ग्रामीण, नगर एवं लवाण के संयुक्त तत्वावधान में जयंती मनाई। इस अवसर पर लवाण अध्यक्ष मोहन सिंह मीणा, दौसा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र नाटाणी, सभाध्यक्ष द्वारका प्रसाद शर्मा, घनश्याम, गिरिराज, रामजीलाल, किशनलाल, अंब्रेश, मदन गोस्वामी ने भी विचार व्यक्त किए।
प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
लालसोट |उपखंड मुख्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती एससी एसटी संयुक्त मोर्चा द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व शासन सचिव आईएएस बृजमोहन मीणा ने कहा कि अंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करें। इस अवसर पर हीरा लाल मीणा बगड़ी, रामअवतार जोरवाल, सोहनपाल मरमिट, जगदीश प्रसाद मीणा, अर्जुनलाल मालिया, मुन्ना लाल महावर, रमेश चंद बैरवा, गिरधारी लाल बैरवा,जौहरी लाल पहाड़िया ने माल्यार्पण किया । इधर दूसरी तरफ शिक्षक संघ के अध्यक्ष किशोर सैनी, मुकेश लाल मीणा, विमलेश शर्मा, अनुराग शर्मा, मुकेश पुरोहित, दीपक जांगिड़ आदि ने माल्यार्पण कर जयंती मनाई । शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठित रहो शिक्षित बनो आगे बढ़ो के नारे को उद्धृत किया।
दौसा ग्रामीण
महवा