इनाम पोर्टल योजना का लाभ उठाएं किसान
मंडावरी | पंचायत समिति लालसोट के मंडावरी ग्राम के अटल सेवा केंद्र पर कृषि उपज मंडी समिति प्रशासन के तत्वावधान में इनाम पोर्टल की द्वितीय वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित मंडी समिति की सचिव ममता गुप्ता, सरपंच रामविलास मीणा, सचिव मुकेश मीणा, केदार प्रसाद शर्मा सहित अनेकों लोगों ने कहा कि किसान सरकार द्वारा चलाई जा रही इनाम पोर्टल योजना का लाभ उठाएं तथा अपनी उपज का बेहतर से बेहतर लाभ लें। मंडी समिति सचिव ममता ने कहा कि इनाम पोर्टल पर पंजीकृत व्यवसायियों द्वारा किसानों की उपज की बोली लगाई जाती है, जिसमें देश के किसी भी हिस्से का व्यापारी इनाम पोर्टल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन आकर फसल का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकता है।