पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्मशान का बंद रास्ता खुलवाने के लिए एसडीएम से मिले रैगर समाज के लोग

श्मशान का बंद रास्ता खुलवाने के लिए एसडीएम से मिले रैगर समाज के लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय रैगर महासभा तहसील शाखा ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर मंडावरी ग्राम में रैगर समाज के श्मशान घाट का रास्ता खुलवाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महर्षि बालीनाथ समिति द्वारा रैगर समाज के श्मशान घाट में जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण बैरवा समाज और सर्व समाज के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

रैगर समाज के बिहारी लाल वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, अध्यक्ष नाथूलाल मौर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रभु लाल, महासचिव प्रभु लाल, गजानंद, राजकुमार, मदनलाल तुलसीराम पटुंदिया, सूरजमल, फूलचंद, सुरेश कुमार फुलवारिया, मनोहर फुलवारिया, भागचंद बोहरा सहित अनेक लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा है कि राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी मीणा द्वारा 21 मार्च को महर्षि बालीनाथ समिति के सदस्यों व रैगर समाज व सर्व समाज के बीच समझाइश कर सहमति से रास्ता खुलवा दिया गया था तथा समझौता करवा दिया गया था मगर 6 अप्रैल को गुपचुप तरीके से रातोंरात रास्ता बंद कर रास्ते में बीचों बीच डॉक्टर बी आर अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की गई जिसके कारण आक्रोश व्याप्त है।

लालसोट. उपखंड अधिकारी को सीएम के नाम का ज्ञापन देते हुए रैगर महासभा के लोग।

खबरें और भी हैं...