विद्यालय क्रमोन्नत होने पर छात्रों व ग्रामीणों ने मनाया जश्न
विद्यालय क्रमोन्नत होने पर छात्रों व ग्रामीणों ने मनाया जश्न
दौसा| राप्रावि ढाणी बंजारा शिवरामपुरा (बापी) के क्रमोन्नत होने पर शुक्रवार को ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। विद्यालय के क्रमोन्नत होने की सूचना मिलते ही सुबह सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीण स्कूल पहुंचे तथा छात्रों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की । ग्रामीणों ने स्कूल में विकास कराने व क्रमोन्नत करने पर विधायक शंकर शर्मा का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना था कि अब बालकों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा। विद्यालय स्टाफ कमलेश कुमार मीणा, जगदीश प्रसाद शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, मधु बंजारा का भी ग्रामीणों ने माला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। इस अवसर पर रीना बंजारा, राजू, नौरंग, रामकरण सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
सफाई कर्मियों की भर्ती साक्षात्कार के आधार पर कराने की मांग
लालसोट | सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम चेयरमैन को ज्ञापन देते हुए सफाई कर्मियों की भर्ती लाटरी की जगह साक्षात्कार के माध्यम से की जाने की मांग की है। प्रकाश हरिजन रवि कुमार सूरज अजय बाबूलाल पदम चंद माल्या कविता बाल्मीकि पूजा देवी सहित अन्य पार्षदों ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर कहां है कि सफाई का कार्य अधिकार से वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा किया जाता है जो गरीब परिवार से हैं। लॉटरी द्वारा चयन की जाने में उक्त गरीब परिवार के लोगों की भर्ती होना मुश्किल होती है । लाटरी प्रक्रिया में एक ही परिवार से एक से अधिक नौकरी लगने के आसार बन जाते हैं । इसलिए उन्होंने साक्षात्कार प्रणाली को अपनाया जाने की मांग की है।