5.30 करोड़ की लागत से धार्मिक स्थलों के लिए बनेंगी 15 किमी लंबी सड़कें
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2018 -19 में 15 किलोमीटर नवीन सड़कों के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि शाहजहांपुर से लाडली का वास बाया खलकाई माता तक 3.40 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 1.40 करोड़ मंजूर किए गए है।
वहीं दूसरी तरफ चांदपुर सड़क से सीताराम मीना डोब वालों की ढाणी टोडा मीणा ग्राम पंचायत नयावास में 1 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 35 लाख रुपए ,हामावास से अभयपुरा तक 1.10 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 40 लाख, रुपए रामपुरा से शाहजहांपुर वाया तुलसीदास की बगीची तक 2.50 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 88 लाख रुपए।
लालसोट से बाईपास से मंडावरा की ढाणी तक 1.50 किेलोमीटर तक 52 लाख, मीन भगवान मंदिर थूणिया से श्यामपुरा बालाजी तक 4.50 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 1.60 करोड़, नेशनल हाइवे 11 ए से नारायण पटेल की ढाणी राहूवास तक 1 किमी लंबी सड़क के लिए 35 लाख रुपए मंजूर किए गए है। इस आशय का पत्र सार्वजनिक निर्माण विभाग के उप सचिव सुनील जयसिंह ने जारी कर दिया है।
विधायक-सभापति ने किया अंबेडकर भवन का शिलान्यास, 67 लाख की आएगी लागत
कार्यालय संवाददाता | दौसा
अंबेडकर भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह बाबा साहेब की जयंती पर शनिवार को पायलट स्टेडियम के समीप हुआ।
विधायक शंकर शर्मा, कलेक्टर नरेश कुमार शर्मा, एसपी चूना राम जाट, नप सभापति मुरली मनोहर शर्मा ने भूमि पूजन कर नींव का पत्थर रखा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बजट घोषणा की अनुपालना में बनाए जाने वाले अंबेडकर भवन पर 67 लाख रु की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों पर अंबेडकर भवन बनाने का फैसला ऐतिहासिक है। शिलान्यास समारोह में एसडीएम संतोष कुमार गोयल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष मुरारी धौंकरिया, पार्षद केदार शर्मा, अशोक शर्मा, जसवंत बेनीवाल, नासिर खान, बाबूलाल, रामेश्वर, श्रवण लाल वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी मौजूद थे।
विधायक ने सुनी जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश
दौसा ग्रामीण | पंचायत भांडारेज मुख्यालय पर शनिवार को सिकराय विधायक गीता वर्मा ने जनसमस्याएं सुनकर मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण कराया गया। पूरण व्यास, लल्लूराम सैनी, बाबूलाल धाबाई आदि ने बताया कि लोगों को 17 दिन में एक बार तथा माह में मात्र दो बार 25 मिनट पानी मिल रहा है। इस पर विधायक ने कलेक्टर से बात कर 40 टैंकों से पानी सप्लाई शुरू कराए जाने की बात कही। वहीं विधायक ने मौके पर ही पंचायत द्वारा लगाए गए हैंडपंपों को पंचायत द्वारा ठीक कराए जाने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के चंहुमुखी विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान सरपंच रामजीलाल खटीक, रामस्वरूप सैनी, मुकेश बागी, मुजू व्यास, सत्यनारायण शर्मा, शिवकुमार चौबे सहित कई लोग मौजूद थे।
दौसा. अंबेडकर भवन का शिलान्यास करते विधायक शंकर शर्मा।
दौसा (ग्रामीण). जन सुनवाई कार्यक्रम को संबोधित करतीं विधायक गीता वर्मा।