मीटर रीडिंग व स्पॉट बिलिंग का किया बहिष्कार, रीडिंग मोबाइल जमा कराए
लालसोट | राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सहायक अभियंता जयपुर विद्युत वितरण निगम कार्यालय प्रथम के आर बसवाल को ज्ञापन देकर तकनीकी कर्मचारियों ने मीटर रीडिंग व स्पाट बिलिंग के अतिरिक्त कार्य का बहिष्कार करने घोषणा करते हुए मीटर रीडिंग के मोबाइलों को जमा कराने की जानकारी दी है।
कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा महामंत्री की अगुवाई में तकनीकी कर्मचारियों ने एईएन को ज्ञापन देते हुए कहा है कि तकनीकी कर्मचारियों के फीडर इंचार्ज का नाम का काल्पनिक पद देकर मीटर रीडिंग, मासिक स्पाट बिलिंग, का अतिरिक्त कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार टेक्निकल हेल्पर को अतिरिक्त कार्य जैसे रीडिंग बिल्डिंग वितरण स्पाट बिलिंग मीटर रीडिंग आदि कार्य पर नहीं जा सकते। इसलिए उन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ही काम कराए जाने की मांग की है। एईएन के.आर.बसवाल ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की समझाइश की जा रही है। काम नहीं करना निगम के आदेशों की अवहेलना है।
लालसोट. एईएन को ज्ञापन देते हुए तकनीकी कर्मचारी।