लालसोट में नप दस्ते ने रैन बसेरे के सामने से हटाया अतिक्रमण
लालसोट | उपखंड मुख्यालय पर रैन बसेरे के सामने स्थित ठेलो थड़ियों व पाटियों को सहित अन्य अतिक्रमण को हटाने के लिए नगरपालिका दस्ते द्वारा सोमवार को कार्रवाई की गई। दोपहर बाद ही कार्रवाई के कारण मौके पर हड़कंप मचा रहा। अतिक्रमण दस्ते ने मौके पर मौजूद टेंट शामियाने बलिया हटाने की कार्रवाई की। ईओ सुरेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि रैन बसेरा में लोगों का आवागमन हो रही असुविधा तथा सड़क किनारे अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। लोगों को आवागमन में सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
लालसोट. रेन बसेरे के सामने से अतिक्रमण हटाता नगरपालिका का दस्ता।