पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यज्ञ समिति की बैठक, ग्रामीणों ने उत्साह से लिया भाग

यज्ञ समिति की बैठक, ग्रामीणों ने उत्साह से लिया भाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यज्ञ समिति की बैठक, ग्रामीणों ने उत्साह से लिया भाग

लालसोट|पंचायत समिति लालसोट के डिडवाना ग्राम में धनेश्वर तालाब पंचमुखी हनुमान मंदिर पर यज्ञ समिति की बैठक संत अवधेश दास महाराज तथा संत रघुनाथ दास महाराज के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक में 14 जून से 22 जून तक होने वाली श्रीराम महायज्ञ की सफल तैयारियों के लिए चर्चा की गई तथा दानदाताओं द्वारा यज्ञ की सफलता के लिए दान राशि की घोषणा भी की गई।

वहीं दूसरी तरफ यज्ञ मंडप बनाए जाने के लिए सर्व सम्मति से संबंधित व्यक्ति को ठेका दिया गया। इस अवसर पर राकेश सामोत्या, सरपंच दीपक पटेल, शंभू लाल कुईवाला , जगदीश प्रसाद , राधेश्याम हरसोरा, कजोड़ मल नारडया, बृजमोहन थानेदार, रामकरण चोपड़ा, सत्यनारायण शर्मा सहित अनेको लोग मौजूद थे ।

खबरें और भी हैं...