परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश पर जताया हर्ष
परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश पर जताया हर्ष
टोरडा|पंचायत समिति लालसोट के टोरडा ग्राम में ब्राह्मण समाज के लोगों ने राज्य सरकार द्वारा भगवान परशुराम की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर खुशी जताई है। इस अवसर पर अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष विष्णु शेखर पुरोहित ने समाज द्वारा की जा रही कई वर्षो से लंबित पड़ी मांग को सरकार द्वारा पूरा करने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि समाज अब राष्ट्रीय स्तर पर अवकाश घोषित किए जाने की मांग करेगा।