पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिडवाना में युवा महिलाओं को रोजगार परक जानकारी दी

डिडवाना में युवा महिलाओं को रोजगार परक जानकारी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट|पंचायत समिति लालसोट के डिडवाना ग्राम में सरकार द्वारा चलाई जा रही पंडित दीनदयाल ग्रामीण कौशल योजना के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण बालिकाओं को जो कि बीपीएल परिवार नरेगा श्रमिक परिवार के अंतर्गत आती है ऐसी बालिकाओं को जो कि दसवीं पास 12वीं पास है उनकी उम्र 18 से 35 के बीच में आती है। उन्हें सिलाई मशीन वेब डिजाइन के बारे में जानकारी दी। तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर उप सरपंच रमसीलाल माली, सचिव विजेंद्र जैन,सहायक सचिव सीता शर्मा, शुभम शर्मा माजसेवी राकेश सामोत्या, सरपंच दीपक पटेल कांता महावर, राजेंद्र प्रसाद ,राजेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे । शिविर में 5 बालिकाओं का चयन किया गया है।

खबरें और भी हैं...