पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौंडियावास में पेयजल संकट, तीन दिन से टूटी पड़ी है लाइन

चौंडियावास में पेयजल संकट, तीन दिन से टूटी पड़ी है लाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट|पंचायत समिति लालसोट चौंडियावास ग्राम में सरकार द्वारा भले ही जनता जल योजना के तहत पेयजल योजना संचालित कर रखी हो । मगर प्रशसान की अनदेखी के कारण पिछले 3 दिनों से टूटी पड़ी पाइपलाइन को ठीक नहीं होने से गांव में पानी के लिए मारामारी मची हुई है। एक एक बाल्टी पानी के लिए लोगों को भटकने की मजबूरी बनी हुई है। स्थिति यह है कि प्रशासन द्वारा सुनवाई नहीं करने की दशा में गांव के किसानों द्वारा लोगों को पेयजल सुलभ कराने के लिए बोरिंग का संचालन किया जा रहा है । जहां पर पानी लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है।

पानी की टंकी खाली

राजेश कुमार त्रिवेदी ,कैलाश गुप्ता ,रमेश चौबे ,घासी लाल गुप्ता, भगवान चौबे सहित अनेक लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 3 दिनों से गांव में संचालित पेयजल योजना की टंकी को भरने वाली पानी की आपूर्ति पाइप लाइन टूटी हुई पड़ी है। 3 दिन से पाइप लाइन टूटी होने के कारण पानी की टंकी खाली पड़ी है । गांव में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है । लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है । हालत यह है कि पड़ रही भीषण गर्मी के बावजूद भी जलदाय विभाग के अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

किसान ने चालू किया बोरिंग तो मिला पानी

ग्रामीणों ने बताया कि एक किसान द्वारा अपने निजी कुए का बोरवेल चालू कर किसानों को आम आदमी को पानी उपलब्ध करने की मुहिम चलाई गई है। ताकि लोगों को भीषण गर्मी में पानी मिल सके।

पानी के लिए मारामारी: पानी के लिए मारामारी की स्थिति यह है कि एक एक बाल्टी पानी के लिए ग्रामीण एक दूसरे के ऊपर वरीयता क्रम को तोड़ रहे है। अापाधापी बनी हुई है। राजेश त्रिवेदी ने बताया कि 1 किलोमीटर दूर से लोगों को पीने के लिए पानी लाने की मजबूरी है । अगर बिजली आती है तो किसानों द्वारा अपने निजी ट्यूबवेल चालू कर ग्रामीणों को पानी कराया जा रहा है ।

जलदाय विभाग ने पल्ला झाडा

जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता अरूण कुमार ने जिम्मेदारी से पल्ल झाड़ते हुए कहा है जनता जल योजना की पाईप लाईन है जिसके रखरचााव व मेंटीनेंस की जिम्मेदारी पंचायत प्रशासन की है। ग्राम पंचायत प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो विकास अधिकारी संज्ञज्ञन ले कर कार्रवाई करें।

हरकेश मीना ने कहा है कि मामले पर तत्काल संज्ञान ले कर पाईप लाईन को ठीक कराया जाएगा। मंगलवार तक व्यवस्था किो दुरस्त कर दिया जाएगा।

निजी बोरिंग पर भीड़

खबरें और भी हैं...