गांगदवाड़ी उपस्वास्थ्य केंद्र में आठ वर्ष से एएनएम का पद रिक्त
गांगदवाड़ी उपस्वास्थ्य केंद्र में आठ वर्ष से एएनएम का पद रिक्त
दुब्बी | ग्राम गांगदवाडी उपस्वास्थ्य केंद्र में एएनएम का पद रिक्त होने से कई सालों से भवन की सार संभाल नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब आठ साल से एएनएम का पद रिक्त है। जिससे गांव के बीच बना उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन जीर्ण शीर्ण हो रहा है। एएनएम के नहीं होने से टीकाकरण सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं का ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। पंचायत में चिकित्सा का एकमात्र केंद्र है। जिसकी सुध नहीं ली जा रही है। लाखों रुपए की लागत से बना भवन खंडहर होने के कागार पर है। केंद्र में गंदगी अटी पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अधिकारयों को एएनएम का पद स्थापन करने की मांग की है।
लालसोट वार्ड 17 में सड़क के अभाव में वार्डवासी परेशान
लालसोट | उपखंड मुख्यालय पर वार्ड 17 में भास्कर एजेंट गली में सड़क निर्माण में हो रही उपेक्षा के कारण वार्ड वासियों में रोष बना हुआ है। हरिशंकर अग्रवाल सहित अनेक लोगों ने बताया कि पिछले 10 साल से सड़क का निर्माण नहीं होने से लोगों को बरसात के दिनों में आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने बताया कि तत्कालीन चेयरमैन से लेकर अब तक अनेकों बार प्रशासन को सड़क निर्माण की मांग की जा चुकी है मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड वासियों ने चेयरमैन जगदीश प्रसाद सैनी से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की है।