पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 को बिना विलंब शुल्क जमा करा सकेंगे बिजली के बिल

20 को बिना विलंब शुल्क जमा करा सकेंगे बिजली के बिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
20 को बिना विलंब शुल्क जमा करा सकेंगे बिजली के बिल

दौसा|जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. दौसा (अ द्वितीय) एईएन कार्यालय में बिजली के बिलों के भुगतान की तिथि में संशोधन किया गया है। एईएन मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सार्वजनिक अवकाश के कारण 18 अप्रैल को जमा होने वाले विद्युत बिल 20 अप्रैल को बिना विलंब शुल्क जमा किए जाएंगे।

महिला कांग्रेस ने काला दिवस मनाया

दौसा|कठुआ व उन्नाव में रेपकांड के विरोध में महिला कांग्रेस की ओर से मंगलवार को काला दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष रेणु कटारिया के नेतृत्व में महिलाओं ने काली पट्‌टी बांधकर व दिन में लालटेन व टॉर्च जलाकर मौन प्रदर्शन किया।

भगवान परशुराम की जयंती आज धूमधाम से मनाई जाएगी

लालसोट|भगवान परशुराम मंदिर ट्रस्ट एवं ब्राह्मण समाज के लोगों के तत्वावधान में अक्षय तृतीया 18 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 6 बजे भगवान परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम का दुग्धाभिषेक होगा।

खबरें और भी हैं...