पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कलश यात्रा में उमड़े लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति के तत्वावधान मे उपखण्ड के सुरतपूरा गांव मे अक्षय तृतीया के मौके पर होने वाले सैनी समाज के सप्तम सामुहिक विवाह सम्मेलन 17 अप्रैल को गणेश पूजन के साथ आगाज किया किया गया । इस अवसर पर भगवान गणेश भगवान की पूजा अर्चना कर 1100 महिलाओं ने कलशयात्रा में गाजेबाजे के साथ भाग लिया । कलश यात्रा बिनौरी बालाजी मोड़ से रवाना होकर सुरतपुरा सामूहिक विवाह स्थल पर पहुंची।

कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब की स्थिति रही की एक छोर जहां बिनोरी मोड़ पर था तो दूसरा सूरतपुरा गांव जाने वाले मोड़ पर था तो दूसरा छोर सूरजपुरा गांव को जाने वाले मोड़ पर । इस अवसर पर हजारों की तादाद में समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दोरान वाहन दुर्घटनाओं से बचने के लिए समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा सुरक्षा कर्मी की भूमि निभाई गई। ज्योतिबा फुले सेवा समिति के अध्यक्ष रेवड़मल सैनी,एवं सचिव जगराम सैनी राजू लाल सैनी मुकेश सैनी जय प्रकाश सैनी रामनारायण सैनी भगवान सहाय बाबूलाल सैनी श्रवण लाल धाकड़या सहित अनेक लोगों ने बताया कि सम्मेलन में 104 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बंधेंगे । इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। वहीं दूसरी तरफ रात 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें लोग कलाकारों की भव्य प्रस्तुति को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।

आज के कार्यक्रम: 18 अप्रैल को प्रातः 9 बजे प्रधान कुंड की बोली लगेगी,दोपहर 2 बजे अतिथि स्वागत एवं तोरण होगा ,अपराहन 3 बजे पाणिग्रहण संस्कार , सायंकाल 7 बजे आशीर्वाद एवं विदाई समारोह होगा। इस बीच कार्यक्रम में भाग लेने वाले लगभग 50 हजार लोगों के प्रतिभोज के कार्यक्रम का व्यवस्था की गई है।

लालसोट. सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर निकाली गई कलश यात्रा।

भास्कर न्यूज़ | लालसोट

खबरें और भी हैं...