टोरडा में इनामों का हुआ वितरण
लालसोट. इनाम वितरित करते हुए अतिथि।
टोरडा|पंचायत समिति लालसोट के टोरडा ग्राम में दैनिक भास्कर की जीतो 15 करोड़ योजना के तहत इनामों का वितरण किया गया । इस अवसर पर एडवाकेट पंकज शर्मा, राजू शर्मा, पप्पूलाल नापित,ऋषभ शर्मा ,एजेंट संवाददाता अशोक नापित देवेंद्र कुमार, सुनील शर्मा, सहित अनेक लोगों ने विजेताओं को इनाम वितरण करते हुए कहा कि भास्कर में प्रकाशित होने वाली खबरों की विश्वसनियता ही उसकी पहचान है। लोग भास्कर में छपी खबरों को विश्वसनियता के साथ लेते है। उन्होंने कहा कि गांव गांव ढाणी ढाणी तक की खबरों को बेबाक तरीके से उठा कर लोगों को राहत दिलाने में भास्कर की प्रमुख भूमिका रही है।
टोरडा में चाहे बिजली की खबर हो या पानी संकट की भास्कर ने प्रमुखता से खबर को स्थान दिया है। जिससे व्यवस्था में सुधार होने में मदद मिली है। इस अवसर पर निधी सैन तथा ब्रजमोहन गुप्ता सहित अन्य को इनामें वितरित की गई। मौके पर यश कुमार, रोहित कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।