जमीन को दो जनों को बेचा, विवाद बढ़ा तो अपहरण
उपखंड के तलावगांव में नरेंद्र सिंह ने एक जमीन को दो लोगों को बेच दिया। मीठालाल पक्ष द्वारा या तो जमीन दो या फिर पैसा वापस करो की बात को लेकर मारपीट व फायरिंग कर युवक का बोलेरो में अपहरण कर ले गए। नरेंद्र सिंह राजपूत (54) के पुत्र की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी की तथा घटनास्थल पर पहुंचकर हालात की जानकारी ली। जानकारी के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर रिश्तेदारों व संभावित संदिग्ध ठिकानों पर छापा मारने की कार्रवाई की। इससे बौखलाकर अपहरणकर्ता बार-बार ठिकाना बदलते रहे।
आठ घंटे बाद छोड़ा
थाना क्षेत्र से निकलने में जुटे अपहरण कर्ताओं नरेंद्र सिंह के साथ मेगा हाइवे टीवी टावर के पास मारपीट कर रहे थे। इसकी मुखबिर से मिली सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तथा घेराबंदी की कार्रवाई की। पुलिस को देखते हुए अपहृत नरेंद्र सिंह को मौके पर छोड़कर भाग छूटे। पुलिस ने 8 घंटे बाद रात सवा सात के युवक को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया।
निगेटिव न्यूज
सिर्फ वहीं नकारात्मक खबर, जो अापको जानना जरूरी हैं
नरेंद्र सिंह
इसलिए किया अपहरण : पुलिस के अनुसार नरेंद्र सिंह ने एक जमीन को दो लोगों को बेच दिया। मिठालाल पक्ष ने नरेंद्र सिंह से जमीन देने या फिर पैसा वापस करने की मांग की। विवाद होने पर वे नरेंद्रसिंह से मारपीट कर फायरिंग की तथा उसे बोलेरो में डालकर ले गए।
कैसे हुई घटना : थाना अधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर श्रीमा गांव के मीठा लाल मीणा हरसहाय सहित 10-15 अन्य लोगों ने तालाबगांव में आकर नरेंद्र सिंह के साथ मारपीट कर फायरिंग की। पुलिस ने दो कारतूस के खोल मौके से जब्त किए हैं। पुलिस द्वारा चारों तरफ नाकेबंदी की गई। व जगह-जगह टीमें बनाकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मेगा हाइवे सवाई माधोपुर रोड पर टीवी टावर के पास कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घेराबंदी की। इसी दरमियान पुलिस को देखकर अपहरणकर्ता अपहृत युवक नरेंद्र सिंह को मौके पर छोड़कर बोलेरो सहित भाग छूटे। उन्होंने बताया 8 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने अपहृत युवक नरेंद्र सिंह को अपहरण कर्ताओं के कब्जे से छुड़ाने में सफलता अर्जित की है। इधर, दूसरी तरफ नरेंद्र सिंह के पुत्र शमशेर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर मीठालाल हरसहाय सहित अन्य चार नामजद आरोपियों व 10-15 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।