दुष्कर्म के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
लालसोट | उपखंड मुख्यालय पर उन्नाव तथा कठुआ में बेटियों के साथ हुए बलात्कार कांड की घटना के विरोध में रामअवतार जोरवाल, कमलेश लोटन, अंशुल सोनी, रोहित पंसारी सहित सैकड़ों की तादाद में युवकों ने शाम को पशु चिकित्सालय से लेकर जवाहर सर्किल तक सामूहिक कैंडल मार्च निकाला तथा दोषी लोगों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। उन्होंने सरकार से बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार से फांसी दिए जाने का कानून बनाए जाने की मांग की गई।
राशि जमा, फिर भी अगले बिल में विलंब शुल्क जोड़ा
दौसा | अरावली विहार कॉलोनी निवासी विमला देवी प|ी जगदीश प्रसाद गुप्ता के मकान का पानी का बिल छह माह का एक साथ 1026 रुपए आया। जगदीश प्रसाद गुप्ता ने बताया बिल की राशि जमा कराने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2017 थी। जबकि उक्त बिल की राशि 7 दिसंबर को ही ई-मित्र पर जमा करा दी थी। इसकी रसीद प्राप्त कर ली, लेकिन फरवरी 2018 के बिल में पूर्व की बकाया राशि (विलंब शुल्क) 103 रुपए जोड़ दिया। शिकायत के बाद भी बिल को सही नहीं किया जा रहा है।