पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लालसोट के बालोद्यान में कचरा पात्र बने कबाड़़, तत्कालेश्वर हनुमान मंदिर में भी सफाई नहीं, चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन

लालसोट के बालोद्यान में कचरा पात्र बने कबाड़़, तत्कालेश्वर हनुमान मंदिर में भी सफाई नहीं, चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंड मुख्यालय पर नगरपालिका के ठीक सामने स्थित नेहरु बालोद्यान पालिका प्रशासन की अनदेखी के कारण सूख कर बंजर बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ कचरा पात्रों को बेतरतीब पटक दिए जाने से कबाड का रूप ले रखा है। लोगों ने कचरा पात्रों को दुरुस्त करा कर उपयोग में लिए जाने की मांग की है।

भ्रष्टाचार निरोधक जन कल्याणकारी संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू जायसवाल की अगुवाई में वाशिंदों ने चेयरमैन जगदीश प्रसाद सैनी को ज्ञापन देकर कहा है कि बालोद्यान में तत्कालेश्वर हनुमान मंदिर बना हुआ है जहां पर साफ-सफाई का अभाव है। ऊपर से बालोद्यान सूख कर बंजर बना हुआ है । शहरवासियों को पूजा अर्चना करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मुख्य द्वार से बालाजी तक रोड बनाए जाने की मांग की है तथा मंदिर परिसर की रोज सफाई कर्मचारी सफाई करवाने की मांग उठाई है।

उन्होंने कहा कि मंदिर के पास एक कचरा पात्र लगाया जाए ताकि कचरा डालने की सुविधा मिल सके । वहीं दूसरी तरफ बालोद्यान में कचरा पात्रों की मरम्मत करवा कर उन्हें जनहित में प्रयोग लिया जाए ताकि वार्डों में गंदगी से लोगों को निजात मिल सके। चेयरमैन ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया । इस अवसर पर विष्णु खंडेलवाल दिनेश पुरोहित कनिष्ठ अभियंता पप्पू लाल मीणा कमलेश सैनी सैनी सैनी रमेश चंद्र सहित अनेक लोग मौजूद थे ।

लालसोट. नेहरू बालोद्यान में कबाड के ढेर के रूप में पडे कचरा पात्र

खबरें और भी हैं...