बापी में कलश यात्रा निकाली
चांदराना. पशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाली कलश यात्रा में शामिल लोग।
भास्कर न्यूज | चांदराना
ग्राम बापी में परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में कलश व शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा सुबह लक्ष्मीनाथ मंदिर से रवाना हुई, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। कार्यक्रम में मूलचंद शर्मा, मदनलाल, रामकिशोर चौबे, कमलेश पारीक, गिरिराज, गोपाल शर्मा, हरिशंकर शर्मा, ओमप्रकाश चौबे, परमानंद चतुर्वेदी, कुंजबिहारी शर्मा, आनंद शर्मा, रितेश पारीक, हजारी लाल, अविनाश शर्मा थे।
परशुराम जयंती मनाई
लालसोट| पंचायत समिति लालसोट के रामगढ़ पचवारा ग्राम में गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज के द्वारा शंकरया बालाजी मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम जयंती पूजन अर्चना करके धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देवनारायण जैमन जिला संरक्षक चौथमल धाकडिया, तहसील अध्यक्ष सुरेश शर्मा, गिरिराज हटटीका, संतोष जिंद,दिनेश कुमार महेश पटेल सहित अनेको लोग मौजूद थे।