पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपाइयों ने भी मनाई बाबा साहेब की जयंती

भाजपाइयों ने भी मनाई बाबा साहेब की जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भास्कर न्यूज| लालसोट

उपखंड मुख्यालय पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल द्वारा मनाई गई इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आयोजन किया इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन जगदीश प्रसाद सैनी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रवि हाड़ा महामंत्री सत्यनारायण बोहरा राजेंद्र दास स्वामी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र साहू अभिनव त्रिपाठी विनोद सैनी पार्षद मुरारी लाल विष्णु शर्मा लोग मौजूद थे इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला

गांव में भी मनाई जयंती: उपखंड मुख्यालय सहित गांव में भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को मनाया गया इंदावड ग्राम पंचायत में सरपंच भंवरी देवी मीणा सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश मीणा शहीद गांव के प्रमुख लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाई झांपना गांव में भी अटल सेवा केंद्र पर अंबेडकर जयंती मनाई। इस अवसर पर सरपंच बाबू लाल सैन, सचिव गोपाल सिंह, छुट्टन लाल शर्मा सहित अनेक लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

बाइक रैली निकाली

रामगढ़ पचवारा | पंचायत समिति लालसोट के रामगढ़ पचवारा ग्राम में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती अंबेडकर विकास समिति द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर गांव के प्रमुख मार्गो पर होकर मोटरसाइकिल रैली निकाली गई तथा बालाजी गार्डन में आयोजित जयंती समारोह एससी एसटी वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर रामनिवास, विनोद कुमार मीणा,उपप्रधान किशन लाल मीणा,हजारी लाल आभानेरी, हीरा लाल मीणा ,मुकेश मीणा, हरिराम बैरवा,छोटे लाल बैरवा, घनश्याम बेरवा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...