कांग्रेस में शामिल होने वालों का किया स्वागत
लालसोट | लालसोट विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्वागत करते हुए कांग्रेसजनों ने आने वाले चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ करने का शंखनाद किया। कांग्रेस में शामिल हुए लोगों के सम्मान समारोह में कांग्रेस जनों ने यह बात कही। इस अवसर पर पूर्व खाद्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे रुठों को मनाए तथा घर वापसी का काम करें। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामविलास शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद राडा, राजेश जमात ने कांग्रेस में शामिल हुए डॉक्टर मोहन लाल मीणा, राम किशोर मीणा, रामभजन मीणा, शंकर लाल, मुरारीलाल शर्मा का अभिनंदन किया।