पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समझौता वार्ता विफल, मंडावरी में धारा 144 लागू , विवादित स्थल पर लगाए सीसीटीवी

समझौता वार्ता विफल, मंडावरी में धारा 144 लागू , विवादित स्थल पर लगाए सीसीटीवी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडावरी में महर्षि बालीनाथ मंदिर के पास रैगर समाज के श्मशान घाट के लिए जाने वाले रास्ते को रोककर अंबेडकर की प्रतिमा लगाने के मामले को लेकर हो रहे तनाव को दूर करने के लिए शुक्रवार को उपखंड अधिकारी नवर| कोली द्वारा दोनों पक्षों के साथ बैठक कर फिर से समझाईश करने का प्रयास किया। मगर प्रयास नाकाम रहे।

दूसरी तरफ 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती को लेकर तथा कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए मंडावरी थाना अंतर्गत क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है। उपखंड अधिकारी के निर्देश के बाद में महर्षि बालीनाथ समाधि स्थल पर मौका स्थल की पल-पल की निगरानी के लिए सीसी टीवी कैमरे तैनात किए गए हैं तथा सुरक्षा बल की तैनाती के कारण समाधि स्थल छावनी में तब्दील हो गया है।

उपखंड अधिकारी ने बताया कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पल-पल की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि बैरवा तथा रैगर समाज व अन्य लोगों के साथ समझौता के प्रयास किए गए समझाइश की गई मगर समझाइश प्रयास नाकाम रहे। इधर दूसरी तरफ लालसोट का समय में भी कानून व्यवस्था बनी रहे तथा शांति रहे इसके लिए थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने निकाले जाने वाले रूट का निरीक्षण किया तथा शांतिपूर्वक अंबेडकर जयंती मनाया जाने के बारे में कवायद की गई।

थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह नो से दस के बीच रैली व अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण होगा। उसके बाद सामुदायिक भवन पर प्रतिभा सम्मान समारोह व आम सभा होगी। कानून व्यवस्था बनी रहे तथा शांति भंग नहीं हो इसके लिए माकूल इंतजाम किए गए हैं।

लोगों को पाबंद करने के लिए नोटिस जारी
हालात के तनाव को देखते हुए मंडावरी थाना द्वारा भेजी गई सूची के अनुसार दोनों पक्षों के 15-15 लोगों को पाबंद करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि लालसोट तहसीलदार को विवादित मामले को देखते हुए संपूर्ण नो बीघा जमीन का सर्वे कर करने व सीमाज्ञान कर रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...