राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित
लालसोट. तकनीकि कर्मचारी के नव निर्वाचित पदाधिकारी।
लालसोट |राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक दादू दयाल गार्डन आयोजित की गई । बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर, संभाग उपाध्यक्ष मनीष कुमार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश जांगिड़ ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी संगठित रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने तथा आपसी मतभेदों से परे हटकर संगठन को मजबूत करें । इस अवसर पर कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष धनराज मीणा , दिनेश मीणा ताराचंद बैरवा, कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम बेरवा, महामंत्री मनीष शर्मा ,कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल मीणा, संगठन मंत्री सुरेश मीणा ,गोपी मीणा, प्रचार मंत्री राजेश मीणा, नेतराम मीणा, महेश महरा, अशोक बैरवा, रामराज मीणा को बनाया गया है । इस अवसर पर तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं व संगठन की गतिविधियों पर भी विचार विमर्श किया गया।