सैन महाराज की शोभायात्रा निकली
उपखंड मुख्यालय पर सेन महाराज की जयंती समारोह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सेन समाज के लोगों द्वारा सैन महाराज की भव्य शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गो पर होकर निकाली गई । शोभा यात्रा महाकाली मंदिर से बैंड बाजे के साथ रवाना हुई जो बस स्टैंड आजाद चौक बोली का बाजार झंडा चौक सराफा बाजार होते हुए भगवान चतुर्भुज नाथ मंदिर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान जीवंत झांकियां निकाली गई । यात्रा के दौरान समाज के महिला पुरुष नाचते गाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर बजरंग लाल सैन द्वारा शोभायात्रा का बस स्टैंड पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में अध्यक्ष हजारीलाल, किशोरी लाल, रामू कंपाउंडर, मनोज सैन, रामविलास, जगदीश, कैलाश, पप्पू लाल, ताराचंद, छीतरमल, परसादी लाल, राजेश, सत नारायण, बाबूलाल राजोली सहित अन्य लोग मौजूद थे। इसी तरह उपखंड के बूढला महाराजपुरा गांव में शुक्रवार को देवताओं की स्थापना के लिए गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में बूढला महाराजपुरा तथा विजयपुरा ग्राम के ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया । इस अवसर पर केशर लाल, मूलचंद, बाबूलाल, रघुनाथ, जगदीश ,जगदीश प्रसाद, सांवर मल, पांचू राम, कैलाश, तूफान, रामगोपाल रमेश सहित अनेको लोग मौजूद थे।
भंडारे का आयोजन
सिकंदरा| मंदिर श्री सैन जी महाराज विकास परिषद सिकंदरा के तत्वावधान में शुक्रवार को सैनी जयंती पर कस्बे में कलश व शोभायात्रा निकाली गई।
सुबह करीब 9 बजे यात्रा मंदिर परिसर से बैंडबाजों के साथ शुरु होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा में महिलाएं सिरों पर मंगल कलश लेकर चल रही थी तथा पुरुष जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा के मंदिर पहुंचने पर भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भामाशाहों ने मंदिर विकास के लिए दो लाख 51 हजार रुपए की घोषणा की।
इस दौरान अध्यक्ष मिठ्ठनलाल सैन, सचिव राजेश सैन, सीताराम कैलाई, सुरेश सिकंदरा, गोपाल कुमार पाटोदिया, भागचंद कालवान, घासीलाल, रामोतार बैराड़ा, बाबूलाल, कैलाशचंद, दिनेश कैलाई, गोकुल सैन, बजरंगलाल, रमेश, कैलाश, पूरणमल, संजय, विष्णु, नीरज, भावेश आदि मौजूद थे।
लालसोट
सिकंदरा
कुरीतियां दूर करने पर जोर
रामगढ़ पचवारा |पंस लालसोट के रामगढ़ पचवारा ग्राम में सैन समाज तहसील रामगढ़ पचवारा परगना के तत्वाधान में जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। नए वाले बालाजी से सैन समाज के लोगों द्वारा बैंड बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए आह्वान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीलम सैन, रमेश चंद्र सेन,नीलम सेन, दिनेश चंद एडवोकेट,मुरारीलाल, मनीष सेन, शिवकुमार,विकास,निरंजन, महेश, लालू प्रसाद,कजोड़मल, सतीश, चिरंजीलाल, घनश्याम, कैलाश,पुरुषोत्तम,नारायण,लक्ष्मी नारायण, रमेश, भगवान सहाय,अभिषेक मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा का सैन समाज के लोगों ने फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। मीणा ने सैन समाज से हर सहयोग का वादा किया ।
रामगढ़ पचवारा