बिलौना कलां में जीतो 15 करोड़ की योजना के इनामों का वितरण
लालसोट. बिलोना कलां में 15 करोड़ योजना के तहत इनाम वितरित करते अतिथि ।
भास्कर न्यूज | बिलौना कलां
पंचायत समिति लालसोट के बिलौना कला ग्राम में अटल सेवा केंद्र पर दैनिक भास्कर की जीतो 15 करोड़ योजना के विजेताओं को समारोह पूर्वक इनामों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच फोरंती मीणा , पूर्व सरपंच सत्यनारायण शर्मा, सचिव सूरजमल सैनी, भरत लाल मीणा, शिक्षक नेता बत्तीलाल मीना ने कहा कि जनता की आवाज को सशक्त तरीके से उठाने के कारण जनता की आवाज बना हुआ है । गांव और गरीब की पीड़ा को उठाने में भास्कर हमेशा आगे रहा है । इस अवसर पर बत्तीलाल मीणा पूर्व सरपंच सतनारायण शर्मा सरपंच फोरंती देवी ने कहा कि बड़ेखंण में बालकों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा था। भास्कर द्वारा सशक्त तरीके से आवाज को बुलंद करने का परिणाम है कि आज बालकों को आर ओ का स्वच्छ पानी पीने को मिल रहा है । इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के अनेकानेक ऐसी समस्याएं हैं जिनको भास्कर द्वारा प्रमुखता के साथ उठाया गया है तथा उनका निस्तारण होने से लोगों को लाभ मिला है। एजेंट व संवाददाता चांदप्रकाश शर्मा ने कहा सामाजिक सरोकार भास्कर की प्रमुख भूमिका रही है जो लोगों में जन जागृति का काम करती है । कार्यक्रम के दौरान सुभाष शर्मा श्याम लाल गुप्ता देवीसहाय शर्मा सुशीला कंवर रिंकू सैनी राजू लाल मीणा सहित अनेक लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इनामें वितरित की गई। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता चंदू मोहन सोनी बनवारी लाल शर्मा लालू राम सैनी बत्ती लाल मीणा अनुराग शर्मा रघु तिवारी बुद्धा लाल मीणा गंगासहाय तिवारी भगवान सहाय तिवारी अवधेश अग्रवाल परसादी लाल मीणा ठेकेदार चांद प्रकाश शर्मा सहित अनेको लोग मौजूद थे ।