श्यामपुरा कला के हनुमान मेेले में हेला ख्याल, शब्द बाणों ने जीता दिल
पंचायत समिति लालसोट के श्यामपुरा कला ग्राम में बजरंग मंडल के तत्वाधान में हनुमान मेले के अवसर पर विशाल हेला ख्याल संगीत दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें लालसोट बामनवास तथा सवाई माधोपुर जिले से आई विभिन्न गायक मंडलियों द्वारा धार्मिक सामाजिक राजनीतिक घटनाक्रमों पर अपनी बेजोड़ गायकी का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिव मंडल गणेश मंडल के गायक कलाकार द्वारा लोक भाषा में भाजापा सरकार के कार्यकलापों को रचनाओं का आधार बनाकर सरकार के काम काज की समिक्षा की । वहीं ग्रामीण आशु कवियों ने जम कर व्यंग बाण चलाए। इस अवसर पर उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में आ रही नैतिक गिरावट तथा प्रधानमंत्री मोदी व राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल को लेकर जमकर काव्य बाण चलाएं। इस अवसर पर शिव मंडल तथा गणेश मंडल द्वारा प्रस्तुत की गई राजनीतिक रचनाओं पर लोगों ने जमकर दादी तथा गायक कलाकारों को इनाम देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सीतौड़ बामनवास तथा रानीला की गायक मंडलियों ने धार्मिक रचनाओं के माध्यम से भी प्रस्तुति दी। बजरंग मंडल श्यामपुरा कला में भी रमेश सौंखियां की अगुवाई में गजर धुन के साथ दी गई प्रस्तुति पर ग्रामीण झूम उठे । दंगल में 7 गायक मंडली ने भाग लिया। इस अवसर पर सरपंच पति एडवोकेट चंद्रभान सिंह रामकिशोर पांचाल वैद्य ओम प्रकाश शर्मा सहित सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे। वहीं दूसरी तरफ श्रद्धालुओं ने हनुमान मेले में उत्साह के साथ भाग लिया । लोगों ने हनुमान जी महाराज के दर्शन कर मनोतियां मांगी।
लालसोट. हेलाख्याल दंगल में ख्याल गायकी का प्रदर्शन करते कलाकार।
भास्कर न्यूज़ | लालसोट

धार्मिक आयोजनों से बढता है आपसी भाईचारा
बांदीकुई ग्रामीण|पूर्वमंत्री रामकिशोर सैनी नेकहा कि धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। पूर्व मंत्री सैनी ने यह बात सोमवार को मूडघिस्या में चल रही श्रीमदभागवत कथा केसमापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि धर्मकी जड़ सदा हरी रहती है। इस अवसर पर सैनी समाज अध्यक्ष रंगलाल सैनी, प्रबंध समिति सैनी आदर्श विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सैनी, जगमोहन सैनी, मलखान मीना, बंसतीलाल पटवारी, शिवला ठेकेदार, भोलाराम सैनी, ताराचंद सैनी, जेपी सैनी सहित अन्य मौजूद थे।
बांदीकुई ग्रामीण. मूडघिस्यामें भागवत समापन समारोह को संबोधित करते पूर्व मंत्री रामकिशोर सैनी।