पेयजल संकट का निदान नहीं होने पर हाइवे जाम की दी चेतावनी
लालसोट | बगड़ी ग्राम के बाशिंदों ने 5 दिन समाप्त हो जाने के बावजूद भी गांव में व्याप्त पेयजल समस्या का निदान नहीं हो जाओ उन्हें को लेकर सोमवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम नवर| कोली को ज्ञापन दिया तथा पेयजल संकट का समाधान किए जाने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि न्याय आपके द्वार अभियान के दौरान गुहार की गई थी। मगर आज तक भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। मजबूर होकर लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकने की मजबूरी बनी हुई है। महेंद्र शर्मा मुकेश शर्मा जीतेंद्र सहित अनेक लोगों ने कहा कि जब तक स्थाई समाधान नहीं हो तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की जाए तथा पानी की आपूर्ति की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि 17 मई तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूर होकर 18 मई को मेगा हाईवे पर बैठकर रास्ता जाम करना उन लोगों की मजबूरी होगी।
उपखंड अधिकारी ने दूरभाष पर जलदाय विभाग के अधिकारियों की जमकर खिंचाई की तथा बगड़ी ग्राम में व्याप्त पेयजल संकट को दूर करने के निर्देश दिए।