शिविर में 10 प्रकरणों का किया निस्तारण
दौसा ग्रामीण। ग्राम पंचायत कालाखोह मुख्यालय पर मंगलवार को न्याय आपके द्वार अभियान आयोजित हुआ। शिविर में अधिकारियों की समझाईश से 10 दर्ज प्रकरणो का मौके पर ही निस्तारण कर पीडी़तो को राहत पंहुचाई। वहीं गरीब लोगो को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन व पटटे वितरण किऐ गऐ । ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कई बरसो से अटके पेचीदा मामलें का एसीएम हवाईसिंह चौधरी, एसीईओ सुरेन्द्र कुमार मीणा तहसीलदार देवीसिंह, विकास अधिकारी ललित कुमार यादव, की समझाईश से निपटारा कराया । इनमे सर्वाधिक मामले नामांतकरण, दुरूस्ती, हकत्याग, खाता विभाजन, खातेदारी अधिकार,सहित अनेको मामले सुलझाऐं गऐ।विकास अधिकारी ललित कुमार यादव ने बताया कि शिविर में 2 बच्चो के जन्म प्रमाण पत्र,2 विवाह पंजीयन, 15 लोगारे को जाँब कार्ड,वही 15 लाख रूपयो की लागत से ग्राम पंचायत पर होने वाले निर्माण कार्यो की स्वीकृती जारी की गई । शिविर में पूर्व प्रधान कंवरीलाल मीणा सहित दर्जनो महिला पुरूषों ने शिविर में एसीएम को आम रास्ते पर किऐ गऐ अतिक्रमण को हटाऐं जाने, नरेगा योजना के तहत कार्य स्वीकृत कर मजदूरी उपलब्ध कराऐ जाने, कालाखोह कस्बे में पीने के पानी की समंस्या का निराकरण कराऐ जाने ग्रेवल सड़क निर्माण कराऐ जाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
शिविर प्रभारी ने बताया कि कैम्प मे दर्ज प्रकरणो में से आपसी सहमति से 10 प्रकरणो में राजीनामा पेश कर निपटारा कराया। चिकित्सा विभाग की और से 145 मरीजो की जांच कर दवा वितरण की गई वहीं पशुपालन विभाग की और से 75 जानवरो को दवा वितरण की गई। जलदाय विभाग की और से खराब पडे एक दर्जन से अध्रिक हैडपम्पो को ठीक कराऐ गऐ । राजस्व विभाग की और से 10 नकले, 8जमाबंदी, 4 नामांतकरण, जारी किऐ गऐ । इस दौरान सरपंच घासीलाल मीणा, सचिव रीचा शर्मा, सहित अनेको लोग मौजुद थे ।
लालसोट|पंचायत समिति लालसोट के सलेमपुर ग्राम में न्याय आपके द्वार अभियान के तहत राजस्व शिविर का आयोजन उप जिला कलेक्टर डॉक्टर गोवर्धन लाल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर शिविर में पानी बिजली शिक्षा चिकित्सा सहित पंचायत राज से जुड़े मुद्दे छाए रहे । वहीं खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराने की शिकायतों का जोर रहा। इस अवसर पर राजस्व प्रकरणों का निस्तारण के लिए भी लोगों की भारी भीड़ लगी रही।
मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा राजस्व प्रकरणों का तत्परता के साथ निस्तारण किया गया। इस अवसर पर नाम शुद्धिकरण नामांतरण सहित अनेक मुद्दों का निस्तारण किया गया। उपखंड अधिकारी डॉक्टर गोवर्धन लाल शर्मा ने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का निदान करें। मौके पर 58 राजस्व प्रकरणों में से 41 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं दूसरी तरफ पानी बिजली पंचायत राज सहित अन्य 15 विभागों के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा समस्याओं का निस्तारण किया गया । इस अवसर पर लगभग 2800 लोगों ने शिविर में भाग लिया तथा 2200 लोगों को लाभांवित किया गया।
दौसा (ग्रामीण). शिविर में गैस कनेक्शन किए गए।