पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत सहायकों के मानदेय में वृद्धि की मांग

पंचायत सहायकों के मानदेय में वृद्धि की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत सहायकों के मानदेय में वृद्धि की मांग

लालसोट|ग्राम पंचायत सहायक नेता धर्मेंद्र तिवारी ने सरकार को ज्ञापन दे कर ग्राम पंचायत सहायकों का मुख्यालय एवं कार्य स्थल एक ही स्थान पर किए जाने एवं मानदेय वृद्धि की मांग की है। ग्राम पंचायत सहायकों को पंचायती राज विभाग की ग्राम पंचायत एवं स्कूल शिक्षा विभाग के पी ई ई ओ, पदेन प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, यहां दो अलग-अलग कार्यस्थलों पर कार्य लिया जा रहा है। जबकि यह भर्ती पूर्णतया संविदा के आधार पर अस्थाई एवं मात्र 1 वर्ष के लिए की गई है। 6000 से कम मानदेय पर भी दो अलग अलग जगह कार्य करने को पंचायत सहायक मजबूर हो कर कर रहे हैं। मात्र 6000 का मानदेय एक दैनिक मजदूर की न्यूनतम मजदूरी से भी कम है। सभी ग्राम पंचायत सहायकों ने राज्य सरकार एवं प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक से ग्राम पंचायत सहायकों का मुख्य कार्य स्थल एक ही स्थान पर किए जाने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी करने एवं मानदेय वृद्धि करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...