राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ के तत्वावधान में आयोजित अभिरुचि एवम् कौशल विकास समर कैंप का ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी रामकिशोर मीना ने औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मीना ने कहा जीवन में आगे बढे़। इस अवसर पर बीईईओ ने सिलाई में ब्लाऊज, गाउन कक्षा में बनाकर दिखाए जिनकी प्रशंसा की, मेहंदी में बालिकाओं के द्वारा बनाई गई विशेष चेक्स डिजाइन को सराहा, ब्यूटीशियन में थ्रेडिंग एवम् हेयर स्टाइल की सराहना की, बीईईओ रामकिशोर मीना ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि स्काउट स्थानीय संघ की महिलाओं के कौशल विकास की अनूठी पहल वाकई सराहनीय है । इस अवसर पर प्रभारी कमिश्नर देवेन्द्र कुमार मिश्रा अंजना त्यागी ने भी शिविर को संबोधित किया। नेहा खंडेलवाल,गुड़िया गुप्ता,रोहित जैन,रवि मालनिया,गौरव अग्निहोत्री, शोना जैन, नीलम जैन,मुकेश गुप्ता,मुकेश पुरोहित,गौरव गोयल सहित अनेक लोग मौजूद थे।
लालसोट. प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए बीईईओ रामकिशोर मीना।