कल्लावास | पंचायत समिति लालसोट के कल्लावास मोड़ पर हाईवे 11 सड़क चौड़ीकरण में के तहत चल रहे काम के दौरान मिट्टी खुदाई व भराई से उड़ने वाली धूल के गुब्बारों से लोगों का जीना हराम बना हुआ है। ओमप्रकाश नाटाणी सहित अनेक लोगों ने कहा है कि उड़ते धूल के गुब्बारों के कारण सांस लेना भारी बना हुआ है । लोग दमा रोग से पीड़ित होते जा रहे हैं। उन्होंने हाइवे प्रशासन के अधिकारियों से मिट्टी की खुदाई और भराई के दौरान पानी का छिड़काव कराए जाने की मांग की है ।