पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों को नहीं मिल रहे पट्टे, भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा

लोगों को नहीं मिल रहे पट्टे, भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को लालसोट विकास मोर्चा ने नगर पालिका कार्यालय के सामने धरना देते हुए 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन की मनमानी के खिलाफ तथा विभिन्न महकमों में फैल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए संघर्ष का ऐलान किया। शिव शंकर जोशी ब्राह्मण युवा परिषद के अध्यक्ष भानु प्रकाश चतुर्वेदी उर्फ सोनू बिनौरी, चौथमल सुकारिया बंटी लुहार हंसराज सैनी नमो नारायण सुंदरपुर राम सिंह मीणा सहित अनेक लोगों ने नगर पालिका द्वारा पट्टे नहीं बनाए जाने तथा लोगों की परेशानी गोवंश के संरक्षण अवैध बजरी के हो रहे परिवहन सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिव शंकर जोशी ने कहा कि लालसोट शहर के लोग पिछले 4 वर्षों से पटटों के लिए भटकने को मजबूर बने हुए हैं । नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। मजबूर होकर उन लोगों को धरना प्रदर्शन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। गो वंश संरक्षण की मांग करते हुए कहा कि मैं भेरुजी के स्थान पर सरकारी गौशाला का विकास किया जाए ताकि गायों को संरक्षण मिल सके। किसानों की मनमानी तरीके से वीसीआर भरी जा रही है । बिजली निगम के अधिकारी द्वारा शोषण किया जा रहा है। (देखें पेज 15)

संघर्ष

लालसोट विकास मोर्चा ने नगर पालिका कार्यालय के सामने धरना देते हुए 11 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

लालसोट. नगरपालिका के सामने धरना देते हुए लालसोट विकास मोर्चा के लोग।

भास्कर न्यूज़ | लालसोट

सोमवार को लालसोट विकास मोर्चा ने नगर पालिका कार्यालय के सामने धरना देते हुए 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन की मनमानी के खिलाफ तथा विभिन्न महकमों में फैल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए संघर्ष का ऐलान किया। शिव शंकर जोशी ब्राह्मण युवा परिषद के अध्यक्ष भानु प्रकाश चतुर्वेदी उर्फ सोनू बिनौरी, चौथमल सुकारिया बंटी लुहार हंसराज सैनी नमो नारायण सुंदरपुर राम सिंह मीणा सहित अनेक लोगों ने नगर पालिका द्वारा पट्टे नहीं बनाए जाने तथा लोगों की परेशानी गोवंश के संरक्षण अवैध बजरी के हो रहे परिवहन सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिव शंकर जोशी ने कहा कि लालसोट शहर के लोग पिछले 4 वर्षों से पटटों के लिए भटकने को मजबूर बने हुए हैं । नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। मजबूर होकर उन लोगों को धरना प्रदर्शन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। गो वंश संरक्षण की मांग करते हुए कहा कि मैं भेरुजी के स्थान पर सरकारी गौशाला का विकास किया जाए ताकि गायों को संरक्षण मिल सके। किसानों की मनमानी तरीके से वीसीआर भरी जा रही है । बिजली निगम के अधिकारी द्वारा शोषण किया जा रहा है। (देखें पेज 15)

अतिक्रमण नहीं हटाने पर धरने पर बैठे ग्रामीण

बांदीकुई ग्रामीण|भांवती व बगडेडा के आम रास्ते से अतिक्रमण नहीं हटाने से गुस्साए ग्रामीण सोमवार को ग्राम पंचायत भावता भांवती अटल सेवा केंद्र के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। पूर्व सरपंच कन्हैयालाल गुर्जर की अध्यक्षता व राजस्थान आदिवासी मीना सेवा संघ के प्रवक्ता एडवोकेट राधाकिशन मीना के नेतृत्व में शुरु हुए धरने पर बैठे ग्रामीण रूडमल नाथ बगडेडा,प्रभुदयाल बगडेडा,रामधन पटेल, शिम्भुदयाल मीना,रोशनलाल बगडेडा,हरफूल मीना, लोहडीराम मीना,रामअवतार मीना,मुकेश कुमार जोगी,बृजमोहन गुर्जर, मदनलाल गुर्जर, रामराज गुर्जर, ओमप्रकाश शर्मा, बाबूलाल मीना, कालूराम वार्ड पंच, धर्मसिंह गुर्जर, पप्पूराम गुर्जर सहित अन्य ने बताया कि एक माह से इन आम रास्तों पर से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई जा रही है। लेकिन प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने बताया कि रास्तों पर अतिक्रमण होने से यहां से निकलना भी दूभर हो रहा है। इस पर ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि जब तक प्रशासन अतिक्रमण नहीं हटाता है तब तक यह धरना जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...