उपखंड मुख्यालय पर पहला मानव सेवा संस्थान डीडवाना ने पहल करते हुए लोगों को जल संरक्षण में नेत्रदान जागरूकता अभियान के तहत अस्थाई प्याऊ लगाई तथा लोगों को ठंडे पानी पिलाकर पानी को बचाने व्यर्थ नहीं बहाने व जल संरक्षण को अपनाने की समझाइश की। जिसके चलते 453 लोगों ने जल संरक्षण की शपथ ली तथा नेत्रदान के लिए जागरूक अभियान के तहत 23 लोगों ने मरणोपरांत नेत्रदान किए जाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सरपंच दीपक पटेल ने कहा कि गिरते भूजल स्तर के कारण जल संरक्षण का यह अभियान सार्थक साबित होगा। भास्कर अखबार द्वारा भी इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है । जिससे लोगों को प्रेरणा मिली है । उन्होंने कहा कि मरने के बाद शरीर के अंग किसी दूसरे व्यक्ति के लिए जीवनदान का काम कर सकें इससे बड़ा कोई दान नहीं है। लोगों में जन जागृति पैदा करने का प्रयास बहुत सराहनीय व सार्थक है। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान सुनील गुप्ता,सुरेंद्र जांगिड़ , ,गोविंद शर्मा,सियाराम शर्मा,मुकेश पुरोहित, प्रेमराज चौधरी,विमलेश शर्मा ,गिर्राज पारीक ,किशोर सैनी,नीलम जैन,गिर्राज गुप्ता,मुकेश शर्मा,दिनेश शर्मा,बदराम मीना,मुकेश मीना सहित अनेको लोग मौजूद थे।