पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

दौसा | शहर में लालसोट रोड बाइपास के समीप गुरुवार शाम को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक मालगाड़ी ट्रेन के आगे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। उसके पर्स में मिले दस्तावेज से उसकी शिनाख्त संजीव मीणा (23) निवासी बागपुरा के रूप में हुई।

मालावास गांव में सिलिकोसिस पीड़िता की मौत

दौसा ग्रामीण | सिकंदरा थाना इलाके के मालावास में सिलिकोसिस से एक महिला की मौत हो गई। रामगोपाल तिवाड़ी ने बताया कि मालावास निवासी गीता देवी प|ी बनवारी लाल शर्मा एक वर्ष से बिमार चल रही थी। जिसका दौसा व जयपुर में ईलाज कराया गया। पूर्व सरपंच प्रभुदयाल मीणा ने बताया कि पीड़िता बीपीएल सूची में चयनित थी।

खबरें और भी हैं...