पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फायर एनओसी नहीं लेने वाली सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं पर होगी कार्रवाई

फायर एनओसी नहीं लेने वाली सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं पर होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट |फायर एनओसी ,बगैर अनुमति के हो रहे निर्माण कार्यों तथा यूडी टैक्स वसूली के मामले को लेकर पालिका प्रशासन गंभीर बना हुआ है। पालिका प्रशासन द्वारा सभी निजी अस्पतालों, शिक्षण संस्थाओं, पेट्रोल पंप, सिनेमाघर सहित अन्य संस्थानों को नोटिस जारी कर यूडी टैक्स जमा कराने तथा फायर एनओसी लिए जाने के लिए कहा गया है । मगर अधिकतर ने एनओसी नहीं लिए जाने व यूडी टैक्स जमा नहीं कराया जाना नियमों के प्रति उदासीनता दर्शा रहा है। ऐसे में पालिका द्वारा पेट्रोल पंपों व शिक्षण संस्थाओं, चिकित्सालयों आदि के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं।

आनंद अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित

आनन्द अस्पताल के खिलाफ पालिका प्रशासन द्वारा कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। वहीं दूसरी तरफ आनन्द अस्पताल के संचालक अशोक उपाध्याय ने कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई द्वेषात्मक करार दिया है। अन्य अस्पताल भी हैं जहां पर फायर एनओसी नहीं ली गई है। फिर मात्र उन्हें ही टारगेट क्यो किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में अग्निशमन यंत्र नहीं है । ऐसी स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई अपने आप में न्याय संगत नहीं है।

नियम सभी के लिए समान

नियम सभी के लिए समान है।फायर एनओसी सरकारी अस्पतालों द्वारा भी नहीं ली गई है इसलिए सरकारी अस्पताल के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों के लिखा जाएगा तथा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए नोटिस जारी किए जाएंगे । उन्होंने बताया कि आनंद अस्पताल सहित एक निजी पेट्रोल पंप के खिलाफ फायर एनओसी नहीं लिए जाने के मामले को लेकर सीज करने की कार्यवाही प्रस्तावित है। राजस्व निरीक्षक अवकाश पर है आते ही कार्यवाही की जाएगी। सरकारी संस्थानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। स्कूलों तथा अस्पतालों में अग्निशमन यंत्रों का होना आवश्यक है । कभी भी कोई भी अप्रिय हादसा होने की स्थिति में पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है । सभी संस्थान जिन को नोटिस जारी किए गए हैं वह फायर एनओसी लेवें तथा अग्निशमन यंत्रों को संस्थानों में लगाकर सुरक्षा इंतजामात करें । -सुरेंद्र मीना, ईओ, नगरपालिका लालसोट

खबरें और भी हैं...