पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

104 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को उपखंड के सुरतपुरा ग्राम में महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति के तत्वावधान में माली(सैनी) समाज का आयोजित सप्तम सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया पर आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न जिलो से आए 104 दूल्हे तथा दुल्हनों ने परिणय सूत्र की डोर में बंधकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व खाद्य मंत्री परसादी लाल मीणा पूर्व केंद्रीय मंत्री जसकौर मीणा पूर्व वित्त राज्यमंत्री वीरेंद्र मीणा पूर्व आईएएस ब्रजमोहन मीना चेयरमैन जगदीश सैनी प्रधान रामकली मीना सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अतिथि के रूप में सम्मेलन में पहुंच कर नव युगलों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री परसादी लाल मीना ने कहा कि इस तरह के सामाजिक उत्थान के प्रयास सराहनिय है। लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस तरह के आयोजनों से समाज के आम तबके को लाभ मिलता है वहीं दहेज प्रथा पर अंकुश लगने के साथ-साथ महंगाई से भी लोगों को राहत मिलती है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री जसकौर मीणा ने कहा कि 104 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन होना अपने आप में बड़ी बात है । समाज को नई दिशा मिलेगी युवा पीढ़ी को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ कर काम करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा ने कहा कि सम्मेलन में अनुशासन अपने आप में मिसाल है । हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ होने के बावजूद स्व्अनुशासित व्यवस्था होने से सम्मेलन जैसी परंपरा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ पूर्व आईएएस बृजमोहन मीणा ने कहा कि दहेज रूपी कुरूती से निजात पाने के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन कारगर उपाय है । लोगों को इस तरह के आयोजनों से प्रेरणा लेकर काम करना चाहिए । इस अवसर पर पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा ने सम्मेलन में सहयोग के लिए 61 हजार , पूर्व केंद्रीय मंत्री जसकौर मीणा ने 21 हजार, पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा ने 11 हजार, व पूर्व आईएएस ने 11 हजार की राशि सहयोग के लिए दी । इस अवसर पर भाजपा नेता सुमन मीणा , जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा भावना सैनी, प्रहलाद प्रसाद सैनी बोली, भागचंद सैनी सवाई माधोपुर, छोटे लाल सैनी गंगापुर सिटी,पांचू राम सैनी जमादार , घासी लाल माली ,शंभू लाल माली, मुकेश माली बगड़ी, रमेश माली खटवा ,रामजीलाल रूपपुरा, रामजीलाल बनास्या, एडवोकेट सूरज माली , भागचंद सैनी पार्षद कमलेश सैनीख्, पार्षद रामप्रसाद सैनी, सहित अनेको लोग मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन गोविंद नारायण माली ने किया।

70 हलवाइयों की टीम ने संभाला मोर्चा ,40 हजार लोगों ने लिया भाग: सैनी समाज के आयोजित सप्तम सामूहिक विवाह सम्मेलन में सवाई माधोपुर टोक दोसा जयपुर ग्रामीण सहित आसपास के जिलों से आए समाज के 40 हजार लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। लोगों के कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों के लिए भोजन व्यवस्था को अंजाम देने के लिए 70 हलवाइयों की टीम ने 12 भटटीयों पर अपना मोर्चा जमाए रखा । मुकेश हलवाई के अगुवाई में दवाइयों की टीम द्वारा 5 भटटीयों पर जहां दाल बनाई जाती रही 6 भटटीयों पर पूरी बनाने का काम किया गया। मुकेश हलवाई ने बताया कि 30 बोरी चीनी के लड्डुओं का निर्माण किया गया है । उन्होंने बताया कि लगभग कार्यक्रम में 40 हजार लोगों के भोजन का इंतजाम किया गया है । इधर दूसरी तरफ महिला तथा पुरुषों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। अलग टेंट लगाए गए वही भोजन व्यवस्था को सही अंजाम देने के लिए सुरतपुरा ग्राम सहित सैनी समाज के लोगों द्वारा मोर्चा संभाला गया । हजारों की तादाद में लोग पंगत प्रसादी ग्रहण करते हुए नजर आए।

सैनी समाज का सप्तम सामूहिक विवाह सम्मेलन

लालसोट. सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री परसादी लाल मीना व मंच पर मौजूद एसडीएम नवरतन कोली सहित अन्य अतिथि।

भास्कर न्यूज | लालसोट

खबरें और भी हैं...