पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिडवाना पंचायत का उत्कृष्ट कार्यों के लिए हुआ सम्मान

डिडवाना पंचायत का उत्कृष्ट कार्यों के लिए हुआ सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट|पंचायत राज विभाग द्वारा जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लालसोट उपखंड की 49 ग्राम पंचायतों में से डीडवाना ग्राम पंचायत को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सर्वश्रेष्ठ क्रियान्विति को लेकर राज्य स्तर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।

यह पुरस्कार रविंद्र मंच पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंचायत राज मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ तथा कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी द्वारा डीडवाना सरपंच दीपक पटेल तथा सचिव विजेंद्र जैन को संयुक्त रूप से दिया गया। इस अवसर पर पंचायत राज मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने सरपंच तथा सचिव को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए 1 लाख की राशि का चेक मौके पर देकर सम्मानित किया।

उत्कृष्ट कार्यों में राज्य स्तर पर सम्मानित होने को लेकर डीडवाना गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। सरपंच समर्थकों ने आतिशबाजी कर मिठाई का वितरण किया।

इस अवसर पर सरपंच दीपक पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना नरेगा तथा पंचायत राज योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ जरूरतमंदों को मिले इसके लिए कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर ग्राम पंचायत को सम्मानित करने से जनप्रतिनिधियों में काम करने का जज्बा बढता है।

खबरें और भी हैं...